रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी से पहले बवाल, DJ-धुमाल पर विरोध, पोस्टर वार शुरू*

रायपुर।* राजधानी में 27 सितंबर को निकलने वाली विशाल गणेश विसर्जन झांकी से पहले विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, झांकी के रूट पर आने वाले सत्ती बाजार और आसपास के इलाके के कुछ स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने तेज आवाज में DJ और धुमाल बजाने का कड़ा विरोध किया है। विरोध में इलाके में पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि तेज आवाज से कारोबार और आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए झांकी के मार्ग में बदलाव किया जाए। इसको लेकर व्यापारियों ने रायपुर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर ली है।

गौरतलब है कि हर साल निकलने वाली ये झांकी जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार और सत्ती बाजार से होते हुए गुजरती है, जिसमें सैकड़ों गणेश समितियां DJ-धुमाल के साथ शामिल होती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24