TG SAFE की बड़ी कार्रवाई: हैदराबाद के बेगम बाज़ार और रामनगर में 858 kg सड़ी हुई मछली-झींगा फेंकी, ₹1.56 लाख का स्टॉक नष्ट*

    हैदराबाद*तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फ़ूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) की फ़ूड विंग ने शुक्रवार को हैदराबाद के दो सबसे बड़े मछली बाज़ारों में खास ड्राइव चलाई।

    कहां-कहां छापा?

    • रामनगर मछली बाज़ार, मुशीराबाद – 15 दुकानें
    • बेगम बाज़ार मछली बाज़ार – 4 दुकानें
    • कुल – 19 प्रतिष्ठान + स्ट्रीट वेंडर

    19 एन्फोर्समेंट टीमों ने छापा मारा। टीम में थे –
    फूड सेफ्टी ऑफिसर, TG SAFE पुलिस, स्टेट फूड लेबोरेटरी टेक्नीशियन और GHMC के वेटरनरी अधिकारी।

    क्या-क्या मिला? – 858 kg सड़ी मछली*

    अधिकारियों ने मौके पर 858 kg मछली और झींगा (प्रॉन्स) जब्त कर फेंक दिया, जिसकी कीमत ₹1,56,880 बताई गई है।

    शुरू में 814 kg की खबर आई थी, लेकिन TG SAFE की फाइनल प्रेस नोट में 858 kg बताया गया है।

    ये स्टॉक सड़ा हुआ, खराब, खाने लायक नहीं पाया गया। GHMC की गाड़ियों से इसे डंपिंग यार्ड ले जाकर नष्ट किया गया।

    क्यों फेंकी मछली? – गंदगी का अंबार

    जांच में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं –

    1. बिना FSSAI लाइसेंस के चल रही थीं कई दुकानें
    2. गंदा पानी और गंदी बर्फ से मछली को स्टोर किया जा रहा था
    3. टेम्परेचर मेंटेन नहीं – ठंडी मछली के लिए जरूरी ठंडक नहीं थी
    4. FIFO नियम का पालन नहीं – ताजा और पुराना स्टॉक एक साथ रखा था
    5. चूहों का आतंक – Rodent Infestation मिला
    6. गंदे प्लास्टिक क्रेट और थर्मोकोल बॉक्स में स्टोरेज
    7. खाना संभालने वालों की पर्सनल हाइजीन खराब
    8. स्टॉक रजिस्टर, हेल्थ रिकॉर्ड, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड नहीं मिला

    फॉर्मेलिन की जांच भी!

    लैब टेक्नीशियनों ने मौके पर ही मछली में फॉर्मेलिन और नाइट्रेट जैसे खतरनाक केमिकल की जांच के लिए स्पॉट टेस्ट किए।

    साथ ही GHMC वेटरनरी डॉक्टर ने मछली के गलफड़ों का रंग, आंखों की चमक, मजबूती और झींगे का रंग देखकर ताजगी का अंदाजा लगाया। उसी के आधार पर खराब स्टॉक को फेंका गया।

    नोटिस भी जारी

    कई व्यापारियों को बिना जरूरी फूड सेफ्टी लाइसेंस के काम करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

    TG SAFE ने कहा है – ये ड्राइव उपभोक्ताओं को असुरक्षित खाना खाने से बचाने के लिए है। आगे भी ऐसी जांच जारी रहेगी।