ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, थार से 46 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार*

महासमुंद/बसना।* छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में बसना पुलिस और ANTF (एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने पलसापाली (थाना बसना) के पास घेराबंदी कर एक थार वाहन (क्रमांक MH 31 GA 9533) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 46 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाकर महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके प्लान को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से गांजा, थार वाहन और मोबाइल सहित कुल 38 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एसपी के निर्देशन में ANTF और थाना बसना पुलिस की यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24