गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी! वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की साजिश नाकाम – जैश का आतंकी AK-47 के साथ पकड़ा*

    गुजरात ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

    ATS ने वडोदरा में जरोद बस स्टैंड और हालोल-वडोदरा रोड पर ऑपरेशन चलाकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार संदिग्ध कौन है?

    • नाम – मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरउद्दीन
    • उम्र – 22 साल
    • पता – करीमगंज / श्रीभूमि, असम
    • संगठन – जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
    • हैंडलर – पाकिस्तान में बैठा मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला

    Gujarat ATS Official: “The Gujarat ATS has arrested a suspected terrorist linked to Jaish-e-Mohammed from Vadodara. The ATS has recovered a rifle and more than 20 live cartridges from the accused. A major operation by the ATS is currently underway”

    क्या-क्या बरामद हुआ?

    ATS ने आरोपी के पास से बरामद किया –

    • AK-47 जैसी दिखने वाली ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल – 1
    • 23 जिंदा कारतूस
    • 2 खाली मैगजीन
    • जैश-ए-मोहम्मद का झंडा
    • 2 मोबाइल फोन + सिम कार्ड
    • ₹20,000 नकद

    क्या थी साजिश?

    ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया –

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात के बाहर का एक व्यक्ति जैश के हैंडलर के संपर्क में है और अगले 2-3 दिनों में गुजरात में हमला करने की तैयारी में है।

    जांच में पता चला –

    1. आरोपी पिछले 1 साल से पाकिस्तान हैंडलर के संपर्क में था।
    2. पिछले 6 महीने से गुजरात ATS उसकी हरकतों पर नज़र रख रही थी।
    3. आरोपी वडोदरा के सयाजीगंज रेलवे स्टेशन के पास होटल मिलन में रुका था। सुबह 9 बजे बिना चेकआउट किए निकल गया था।
    4. उसने वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन के गेट की रेकी की थी। उसके मोबाइल में एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर लाल क्रॉस (Red Cross) लगी हुई फोटो मिली हैं – वही उसके टारगेट पॉइंट थे।
    5. हथियार उसे दाहोद में डेड ड्रॉप से मिला था। उसे नया फोन और साजिश के लिए ₹50,000 भी दिए गए थे।
    6. प्लान था – एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर अकेले हमला करना और हमले के बाद पाकिस्तान भागकर जैश में शामिल हो जाना।

    इसके बाद ATS ने हलोल-वडोदरा रोड पर गोल्डन चौकड़ी के पास नाकेबंदी की और होटल दर्शन और पालड़ी बस स्टैंड के पास से उसे दबोच लिया।

    केस दर्ज

    ATS थाने में FIR No. 08/2026 दर्ज –

    • UAPA धारा 18, 20, 23(1), 38
    • BNS धारा 61, 148, 149
    • Arms Act धारा 25(1-AA)

    ATS का बड़ा ऑपरेशन अभी भी जारी है – हथियार कहां से आया, नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच चल रही है।