CG NEWS:बालोद में सनसनी: युवक ने खुद को किया घायल, फिर सड़क पर करता रहा हंगामा – पुलिस जांच में जुटी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को हसिया से घायल कर लिया और उसी हालत में पूरे गांव में घूमता रहा। इस खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपने गले पर हसिया से वार कर लिया। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में ही गांव की गलियों में घूमने लगा। ग्रामीणों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को कब्जे में लिया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद को लेकर भी जांच की जा रही है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24