दुर्ग पुलिस ने पैतृक जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी – पन्ना लाल साहू, उम्र 47 साल, पिता स्व. बोधीराम साहू, निवासी शास्त्री चौक, ग्राम डुण्डेरा
पन्ना लाल ने 26.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी –
“मेरे पिता स्व. बोधीराम साहू के स्वामित्व और आधिपत्य की कृषि भूमि ग्राम डुण्डेरा में स्थित है। शिवकुमार साहू, उसकी पत्नी सीमा साहू और उनके सहयोगियों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मेरी पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश की है।”
कैसे किया फर्जीवाड़ा?*
- 24.09.2022 को – शिवकुमार साहू ने अपनी पत्नी सीमा साहू के पक्ष में फर्जी इकरारनामा तैयार कराया।
- 18.11.2022 को – प्रार्थी के पिता स्व. बोधीराम साहू के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री नामा (बिक्रीनामा) तैयार किया गया।
इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए ग्राम डुण्डेरा की पैतृक कृषि भूमि को छलपूर्वक हड़पकर पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया।
हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से खुला राज!
प्रार्थी को दस्तावेजों पर शक हुआ तो उसने इकरारनामा और बिक्रीनामा में लगे हस्ताक्षरों की जांच हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से कराई।
रिपोर्ट में साफ आया – दस्तावेजों पर लगे हस्ताक्षर स्व. बोधीराम साहू के नहीं हैं, फर्जी हैं!
इसके बाद मामला गंभीर हो गया।
पुलिस कार्रवाई:
प्रार्थी की शिकायत पर थाना उतई में अपराध क्र. 568/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना में पुलिस ने दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर 3 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- शिवकुमार साहू, पिता स्व. महावीर साहू, निवासी 8/53 राधिका नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
- श्रीमती सीमा साहू, पति शिवकुमार साहू, निवासी 8/53 राधिका नगर, सुपेला, जिला दुर्ग
- कौशल कुमार साहू, पिता आशाराम साहू, निवासी इंदिरा नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग
क्या-क्या जप्त हुआ?
- प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत 43 पन्नों के दस्तावेज
- बिक्री नामा दिनांक 18.11.2022 का ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट – मूल
- इकरारनामा दिनांक 24.09.2022 का मूल स्टाम्प पेपर
- सीमा साहू से ई-स्टाम्प पेपर दिनांक 14.02.2023 और रजिस्ट्री पत्रक की मूल प्रति
तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस ने अपील की है – जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री, मुख्तारनामा कराते समय दस्तावेजों की सत्यता और पक्षकारों की पहचान जरूर जांचें।

