दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने अपनी गहरी नज़र और प्रोफेशनल सतर्कता से एक बड़ा हादसा टाल दिया।
सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के दौरान एक पैसेंजर के बेल्ट बकल में छिपा हुआ चाकू पकड़ा गया।
कौन था पैसेंजर?
- नाम – दलजीत सिंह, उम्र 48 साल, चीनी नागरिक (भारतीय मूल)
- हांगकांग से दिल्ली आया था – Cathay Pacific फ्लाइट CX-695 से
- 20 नवंबर को दिल्ली पहुंचा था
- आगे उसे रायपुर जाना था – Air India फ्लाइट AI-1729 से
कैसे पकड़ा गया चाकू?
CISF ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा –
“Looks Like a Stylish Belt Buckle. Look Closer: There’s a Knife Hidden Inside! 🔍”
21 नवंबर को सुबह करीब 4 बजे जब उसका हैंड बैगेज X-BIS मशीन से गुजर रहा था, तो स्क्रीनर को स्क्रीन पर एक अजीब मेटल की चीज़ दिखी।
बकल की बनावट सामान्य से अलग थी, इसलिए स्क्रीनर को शक हुआ। उसने तुरंत बैगेज को फिजिकल जांच के लिए भेजा।
जांच में पता चला – काले रंग के मेटल बेल्ट बकल के अंदर पॉकेट साइज फोल्ड होने वाला चाकू बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया था। पहली नज़र में वो सिर्फ एक स्टाइलिश बकल लगता था।
यात्री ने क्या कहा?
पूछताछ में यात्री ने कहा –
“ये बेल्ट मेरे बेटे ने 3-4 दिन पहले ही खरीदी थी। मुझे पता ही नहीं था कि इसके अंदर चाकू है।”
उसने माफी भी मांगी।
CISF ने तय सिक्योरिटी प्रोसेस के हिसाब से चाकू को बकल से निकालकर जब्त कर लिया और यात्री को उसकी रायपुर वाली फ्लाइट में जाने दिया।
CISF ने कहा –
“At Delhi Airport, demonstrating exceptional alertness and professional competence, a CISF screener detected a concealed knife integrated into a passenger’s belt buckle during security screening. The passenger had arrived from Hong Kong and was scheduled to travel onward to Raipur.”
एक हफ्ते में दूसरी बार!
बता दें, ये एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना है। इसके ठीक बाद शुक्रवार सुबह 5:25 बजे टर्मिनल-1 पर भी एक domestic passenger के ब्रेसलेट में छिपा छोटा चाकू पकड़ा गया था।
नियम के मुताबिक, विमान के केबिन में चाकू और धारदार चीज़ें ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

