CG NEWS:बिलासपुर में आधी रात के बाद भी खुलेआम परोसी जा रही शराब, होटल हेवेंस पार्क के बाहर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा..viral..video

बिलासपुर।* शहर में बार और होटलों को देर रात तक खुली छूट मिल रही है, जिसका सीधा असर शहर की शांति व्यवस्था पर पड़ रहा है। ताजा मामला होटल हेवेंस पार्क का है, जहां देर रात तक शराब परोसे जाने का आरोप लग रहा है।

इसी दौरान होटल के बाहर एक युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती हंगामा करते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर में कई बार निर्धारित समय के बाद भी खुले रहते हैं और खुलेआम शराब परोसी जाती है। इससे आए दिन हंगामा और विवाद की स्थिति बनती है।

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर देर रात तक बार संचालकों को खुली छूट कौन दे रहा है? और शहर की कानून व्यवस्था से खिलौना क्यों बनाया जा रहा है?

पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।