मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।* जिले से सटे महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की सीमा में जंगल के अंदर जुए का बड़ा फड़ चल रहा था, जिसमें छत्तीसगढ़ के जुआरी पहुंचे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 31 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पकड़े गए सभी जुआरी जमीन पर बैठे हैं और मुंह छिपा रहे हैं। पीछे पुलिस की टीम खड़ी है। पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी चार पहिया गाड़ियां – जिसमें Ertiga, Brezza, Baleno, Swift और Thar जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जब्त की हैं। सभी गाड़ियों के नंबर CG के हैं, जिससे साफ है कि ये सभी छत्तीसगढ़ से ही जुआ खेलने गए थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है और फरार 6 आरोपियों की तलाश जारी है।

