दिल्ली में ड्राई फ्रूट दुकान की आड़ में MDMA का काला धंधा! केरल पुलिस ने बुराड़ी से 2 विदेशी महिलाओं को दबोचा*

नई दिल्ली / कन्नूर।* ड्रग्स के खिलाफ केरल पुलिस के ‘ऑपरेशन तूफान’ ने एक बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ड्राई फ्रूट की दुकान की आड़ में चल रहा था।

कैसे शुरू हुआ मामला?
ये पूरा मामला केरल के कन्नूर में सिर्फ 0.6 ग्राम MDMA की जब्ती से शुरू हुआ था। कन्नूर पुलिस ने जब उस छोटे से केस की डिजिटल जांच और चेन को खंगाला, तो तार सीधे दिल्ली और बेंगलुरु से जुड़ते चले गए।

केरल पुलिस 10 दिन तक दिल्ली में रही!
सूत्रों के मुताबिक, इस चेन को पकड़ने के लिए केरल पुलिस की एक स्पेशल टीम पिछले 10 दिनों से दिल्ली में कैंप कर रही थी। उन्होंने बुराड़ी इलाके में एक ड्राई फ्रूट की दुकान को चिन्हित किया, जो असल में MDMA की टॉप सप्लाई चेन का अड्डा बनी हुई थी।

2 विदेशी महिला नागरिक गिरफ्तार:
ऑपरेशन के तहत केरल पुलिस ने दिल्ली और बेंगलुरु से दो कथित विदेशी सरगनाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सैमुअल और एल्सिना बताए जा रहे हैं। ये दोनों भारत में MDMA की बड़ी सप्लाई को कंट्रोल कर रही थीं।

केरल DGP के मुताबिक, ऑपरेशन तूफान के तहत पिछले 72 घंटों में ही पूरे केरल में 1500 से ज्यादा केस दर्ज कर 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

इस कार्रवाई ने सवाल खड़ा कर दिया है कि राजधानी दिल्ली के बुराड़ी जैसे इलाके में इतना बड़ा इंटरनेशनल ड्रग रैकेट कैसे चल रहा था। केस की डिजिटल जांच और चेन को खंगाला, तो तार सीधे दिल्ली और बेंगलुरु से जुड़ते चले गए।