मुंबई।* बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ है। पुष्पा पार्क के पास फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की BMW कार पर बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 3-4 राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर, ड्राइवर घायल:
मुंबई पुलिस के मुताबिक टाइगर को एक भी गोली नहीं लगी, वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। DCP मोहित गर्ग (Zone-9) और उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने भी पुष्टि की – “Tiger is okay”।
लेकिन इस हमले में उनके ड्राइवर फिरदौस (बाएं हाथ में गोली लगी) और एक ऑटो-रिक्शा चालक मिस्टर चौहान घायल हो गए। दोनों को नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खुद टाइगर घायलों को अस्पताल लेकर गए।
पुलिस का बयान – ’15 टीमें लगाई गई हैं, जांच जारी’:
- जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज, क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी
- मुंबई पुलिस ने 12 से 15 स्पेशल टीमें गठित कीं, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
- महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को फोन कर तेज जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
- मंत्री आशीष शेलार और JCP Manoj Sharma मौके पर पहुंचे
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी?
हमले के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने पोस्ट कर जिम्मेदारी लेने का दावा किया – “जय श्री राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। हमने इसको कॉल करके समझाया था। जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा।”
हालांकि मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ये मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स पर फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना है – इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी।

