राजनांदगांव।* शहर के गौरी नगर में गोवंश हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के आरोप में 11 आरोपियों (1 नाबालिग समेत) को गिरफ्तार किया है।
पहले 2 का जुलूस, फिर 11 की गिरफ्तारी:
शुक्रवार रात हिंदू संगठनों और वार्डवासियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर सर्विस रोड जाम कर दिया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पहले पकड़े गए 2 आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद जांच में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
कैसे हुआ खुलासा?
- 12 अक्टूबर को गौरी नगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज में गाय का कटा सिर मिला
- 14 अक्टूबर को शीतला तालाब में दूसरा कटा सिर मिला
- नवरात्रि के दौरान घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, VHP-बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया
- SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर चिखली पुलिस और साइबर सेल ने CCTV खंगाले
- फुटेज में रात में सड़क पर बैठे मवेशियों को ले जाते दिखे आरोपी
- मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा (39), पत्नी अंजुम बेगम (35) और नाबालिग बेटी की पहचान हुई
पूछताछ में कबूला:
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गायों को हलाल कर काटने और मांस बेचने की बात स्वीकार की। दोनों सिरों को अंडरब्रिज और तालाब में फेंका था। पुलिस ने 2 सुत्ता, 1 संटी चाकू और स्कूटी (CG 24 R 6360) जब्त की है।
धारा:
BNS की धारा 299, 325, 238, 3(5), पशु क्रूरता अधिनियम 4,6,10 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
मुस्लिम समाज ने भी की कड़ी कार्रवाई की मांग:
जामा मस्जिद कमेटी ने SP को ज्ञापन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सामाजिक बहिष्कार की मांग की है।

