रायपुर से महिला क्रिकेट की बड़ी खबर*
भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 102 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे के लिए चिपो मुगेरी ने 34 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, कप्तान नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद लौटीं। बाकी कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाई।
भारत की गेंदबाजी शानदार रही। 20 साल की निकी प्रसाद ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट झटके और लगातार गेंदों पर विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति और नंदनी को भी एक-एक विकेट मिला।
अब भारत को ये मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के लिए 103 रन की दरकार है।

