महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी स्ट्राइक की है। महासमुंद जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 117.15 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी बाजार में कीमत 58 लाख 57 हजार 500 रुपये आंकी जा रही है।
इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि गैंग में एक नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने नाबालिग समेत कुल 4 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गांजे की बड़ी खेप को छिपाकर दूसरे राज्य ले जाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश में जुट गई है।

