पत्नी की गर्दन हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति:प्रेमी का लव लेटर मिला तो सिर धड़ से अलग किया, बोला-आज हद हो गई थी देखिए खौफनाक वीडियो

0
20240216_125438

बाराबंकी जिले में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव निवासी श्रमिक युवक को अपनी पत्नी से किसी के अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। शुक्रवार को घर में मिले एक प्रेम पत्र को देख युवक ने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया। यही नहीं युवक ने पत्नी के कटे सिर को एक हाथ में पकड़ा और दूसरे में बांका लेकर पुलिस चौकी की ओर चल दिया। गांव में घटना को लेकर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने रास्ते से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। गांव में भारी संख्या में पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया अपनी पत्नी वंदना (24) के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह उसके घर से तेज लड़ाई झगड़े की आवाजे आस पड़ोस के लोगों ने सुनी। अचानक वंदना की तेज चीख सुनकर ग्रामीण अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। जिसे देख लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पड़कर लटका कर निकला और पुलिस चौकी इसरौली की ओर चल पड़ा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर कर किनारे खड़ा हो जाता है। एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे युवक ने ग्रामीणों से कहा कि आज तो टट टो गई। वंदना की प्रेम प्रसंग का शक सही निकला। उस ऐप पर पढ़ें चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं पाया सका, इसीलिए मैंने उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

उधर गांव में इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत दिखी। पूरा

गांव अनिल कनौजिया के घर के आसपास खड़ा था। ग्रामीणों ने

पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने चौकी आ रहे अनिल को

रास्ते में ही रोक कर गिरफ्तार कर लिया। गांव में भारी संख्या में

पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना की सूचना पाकर सीओ,

एएसपी आदि मौके पर है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि

अनिल और वंदना में अक्सर मारपीट की आवाजें आती रहती

थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed