करारा एक्शन! पुलिस की खबर लीक करने वाला इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित,

    छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा भूचाल आ गया है। 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ और गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में इंस्पेक्टर विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

    बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने 16 नवंबर 2026 को निलंबन का आदेश जारी किया है। ये कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के 30 अक्टूबर के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

    क्या है पूरा मामला?

    मामला तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026, धारा 308(4), 351(3), 351(4) BNS से जुड़ा है।

    • 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सएप पर धमकी दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई / अमन साहू गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
    • जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत के बाद वो छूट गया। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद से वो फरार है।

    गोपनीय योजना कैसे लीक हुई?

    पुलिस ने शोएब को पकड़ने के लिए खम्हारडीह सहित करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ दबिश की गोपनीय योजना बनाई थी।

    लेकिन आरोप है कि दबिश से पहले ही शोएब को इसकी भनक लग गई और वो खम्हारडीह से पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

    जांच में इंस्पेक्टर विनीत दुबे की भूमिका संदिग्ध पाई गई। आदेश में कहा गया है कि उनका आचरण संदिग्ध तथा विभागीय मर्यादा के प्रतिकूल पाया गया। ff14

    तीसरा पुलिसकर्मी निलंबित:

    इस मामले में ये पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले ACCU में तैनात आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी गोपनीय सूचना लीक के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

    निलंबन के बाद क्या?

    • निलंबन अवधि में विनीत दुबे का मुख्यालय रक्षित केंद्र, नारायणपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें मुख्यालय छोड़ने पर रोक है, नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
    • शोएब ढेबर पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    पुराना कच्चा-चिट्ठा भी खुला:
    कुछ रिपोर्ट्स में दुबे का नाम 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक संलिप्तता, बेनामी संपत्ति और अंबिकापुर के चर्चित ‘पंकज बेक कस्टोडियल डेथ’ मामले से भी जोड़ा जा रहा है।


    24×7 rKHULASA का सवाल: जब खाकी ही मुखबिरी करने लगे, तो अपराधी पकड़ाएगा कैसे?