CG breaking:कवर्धा जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, करोड़ो रुपए के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:कवर्धा: अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी पर चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से 10 क्वींटल 33 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपए है। पुलिस की माने तो कवर्धा जिले में नशे के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कारवाई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा से ट्रक में 41 बोरी गांजा को लोडिंग कर उसके ऊपर अनाज की बोरियां से ढंका गया था। जिसे उत्तरप्रदेश के आगरा में खपाने की तैयारी थी।

    लेकिन मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा चिल्फी चेक्लोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब ट्रक को चेक किया तो गांजे का जखीरा मिला। दोनों तस्कर अनिल चौधरी और अतेंद्र जाट राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने गांजा और ट्रक को जब्त कर दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया है