कोरबा।* कहते हैं चोर चोरी के लिए रोज नए-नए तरीके खोजते हैं, लेकिन कोरबा के BALCO प्लांट में पकड़े गए दो चोरों ने तो ग़ज़ब ही कर दिया। इनकी ट्रिक सुनकर हर कोई हैरान है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि BALCO प्लांट के अंदर से कॉपर केबल की चोरी की नियत से दो युवक प्लांट में घुसे।
दोनों ने पहले केबल के ऊपर चढ़े प्लास्टिक कवर को छीला और उसके अंदर से तांबे का तार निकाला।
इसके बाद दोनों ने उस तांबे के तार को कमर से लेकर छाती तक अपने शरीर पर लपेट लिया और उसके ऊपर जैकेट पहन ली ताकि किसी को शक न हो और वो आराम से गेट से बाहर निकल जाएं।
दोनों को लगा था कि ये परफेक्ट प्लान है, कोई पकड़ नहीं पाएगा।
लेकिन गेट पर ही हो गया पर्दाफाश!
जैसे ही दोनों प्लांट से बाहर निकलने के लिए मुख्य गेट पर पहुंचे, वहां तैनात सिक्योरिटी वालों को उनके हाव-भाव और जैकेट की बनावट पर शक हुआ।
सिक्योरिटी ने दोनों को रोककर तलाशी ली, तो सबके होश उड़ गए।
जैकेट के अंदर से कुल 49 किलो कॉपर वायर लिपटा हुआ मिला।
दोनों आरोपियों को तुरंत पकड़कर BALCO सुरक्षा टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि इसके पहले भी उन्होंने इस तरह चोरी की है क्या, और इसमें और कौन-कौन शामिल है।
BALCO प्रबंधन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद प्लांट में काम करने वालों के बीच ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि चोरों ने चोरी के लिए शरीर को ही गोदाम बना लिया था।

