छत्तीसगढ़ के भिलाई में:घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की मौत, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

0
images (3)

Toran Kumar reporter

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग दंपती की मौत दम घुटने की वजह से है। सूचना पर स्‍थानीय थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर के एक मकान में शुक्रवार सुबह पांच से छह बजे के बीच भीषण आग लग गई। घंटों तक धधकती रही आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इधर, घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। बुजुर्ग दंपती की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गीज (68) और जाली वर्गीज (65) बताया जा रहा है।

घर में लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थी। घर में लगी आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed