रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक मालवाहक माजदा ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर महाराष्ट्र के 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा:
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MH45A E9708 में अवैध मादक पदार्थ भरकर उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर टीम ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अंदर बने गुप्त चेंबर से गांजे के पैकेट बरामद हुए।
ट्रक में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी / जप्ती:
- मादक पदार्थ गांजा – कुल 77.620 किलोग्राम
- कीमत – 38.81 लाख रुपये
- परिवहन में प्रयुक्त वाहन – माजदा ट्रक EICHER
- 02 नग मोबाईल फोन
जप्त गांजा, वाहन एवं मोबाईल सहित कुल 48.95 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
तस्करी का रूट:
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जिला सोनपुर (उड़ीसा) से गांजा लोड किया था और इसे जिला शोलापुर (महाराष्ट्र) में खपाने / नशे का धंधा करने की योजना थी।
रायगढ़ पुलिस की सतर्कता से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई और नशे का बड़ा नेटवर्क टूटने से बचा।
पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
रायगढ़ पुलिस का संदेश – नशे के खिलाफ ऑपरेशन निश्चय लगातार जारी रहेगा।

