UP:दोस्ती हुई शर्मसार! मथुरा में 25 हजार के लिए दोस्त का कत्ल घटना स्थल का ..video

मथुरा से दोस्ती को कलंकित करने वाली खबर आई है। पैसों के लेन-देन ने एक जान ले ली।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को 25 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल में ले गया।

वहां वारदात को अंजाम देकर शव को खेत में गाड़ दिया गया।

इधर जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार पर उसके दोस्त को उठाया तो पूरा राज खुल गया। उसकी बताई जगह से पुलिस ने शव निकाल लिया है।

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और बाकियों की तलाश जारी है।