डोंगरगढ़।* राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर हड़कंप:
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी:
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वारदात के पीछे आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपी के पकड़े जाने की बात कही है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वारदात के पीछे की वजह और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

