पंचूर (पौड़ी गढ़वाल)।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम दर्शन किए। मां के पार्थिव शरीर को देखते ही सीएम योगी भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो आईं।
सावित्री देवी (91) का कल निधन हो गया था। आज सीएम योगी देर शाम पंचूर पहुंचे और मां को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

