ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश में खंड गांव विष्ठपित के पास देर रात हुए उज्जैनी एक्सप्रेस रेल हादसे के बाद, रेलवे प्रशासन की रेस्क्यू टीम पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही है।
क्रेन की मदद से उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त डिब्बों को रेलवे ट्रैक से हटाया जा रहा है।

