Horoscope Today 25 नवंबर 2026:जानिए आज का पूरा 12 राशियों का हाल क्या कहते हैं आपके सितारे

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजे तक शिव योग रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 37 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत हो गई है। सभी 12 राशियों के जातक जानना चाहते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं आज का राशिफल क्या संकेत दे रहा है।  

    मेष राशि

    मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, इसलिए उन्हें ऐसा मौका न दें। आपकी प्रतिभा आपका मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आज आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने किसी अच्छे काम के लिए अच्छा इंसेंटिव मिलेगा। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग – सिल्वर
    • शुभ अंक – 9

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे, तो बिना किसी गड़बड़ी के काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आपको दूसरों का मूड समझने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जो सफलता के मार्ग पर आपको एक कदम आगे बढ़ाएगा।

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के बारे में सोचेंगे, उनसे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

    • शुभ रंग – गुलाबी
    • शुभ अंक – 1

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नए मौके और नए विचार सामने आएंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

    • शुभ रंग – ग्रे
    • शुभ अंक – 9

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा कि आज सामानों की सूची बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां खूब आनंद लेंगे। ऑफिस में आज आपकी पर्सनैलिटी की तारीफ की जाएगी।

    • शुभ रंग – काला
    • शुभ अंक – 5

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। आज यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आज आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 7

    तुला राशि

    तुला राशि वालों आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, उसे अच्छी तरह समझकर करें। इससे आपको फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आएगी। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आप प्रॉपर्टी लेने का मन बना सकते हैं।

    • शुभ रंग – हरा
    • शुभ अंक – 2

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, जिससे काम करने में आसानी होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे और आपको सभी कामों में उनका सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    • शुभ रंग – सुनहरा
    • शुभ अंक – 4

    धनु राशि

    धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। नया काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आप योग कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

    • शुभ रंग – सफेद
    • शुभ अंक – 8

    मकर राशि

    मकर राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। पहले किए हुए निवेश से आज लाभ मिलेगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं और आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग – मैजेंटा
    • शुभ अंक – 6

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पहले किए गए कामों का आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेंगी। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग – बैंगनी
    • शुभ अंक – 7

    मीन राशि

    मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामले में समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज आप अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। छात्रों को आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। आज ऑफिस की तरफ से मीटिंग में जा सकते हैं। वहां अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 1