Raipur news:फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने वाला गिरफ्तार, भेजा गया सेंट्रल जेल

    रायपुर /फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी अतुल तलमले को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी फोन पर लगातार गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि धमकी और गाली-गलौज जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    आजाद चौक पुलिस का एक्शन – अतुल तलमले (29) जोरापारा गिरफ्तार।

    अपराध क्र. 311/26, BNS 296, 351(2), 115, 3(5) – आजाद चौक थाना

    • अतुल पहले भी झांकी हत्याकांड, जुआ में जा चुका जेल