रायपुर टिकरापारा में 8वीं छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप – पुलिस जांच में जुटी

रायपुर / टिकरापारा छत्तीसगढ़ नगर, टिकरापारा निवासी, सरस्वती शिक्षा मंदिर में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन ने घर पर अपनी जान दे दी। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद टिकरापारा पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप:
परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षक द्वारा डांट-फटकार के बाद बच्ची सहम गई थी। घर आकर वह गुमसुम हो गई और किसी से बात नहीं की। परिजनों का कहना है कि स्कूल के व्यवहार से वह मानसिक रूप से आहत थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टिकरापारा पुलिस की पूरी कार्रवाई:

  • मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया
  • घर की तलाशी ली गई, सुसाइड नोट है या नहीं इसकी जांच की गई
  • परिजन, पड़ोसी और सहपाठियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं
  • स्कूल के प्राचार्य और संबंधित शिक्षक को नोटिस देकर पूछताछ की तैयारी
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में लापरवाही या प्रताड़ना सामने आने पर आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 107/306) के तहत FIR दर्ज होगी
  • क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई

वर्तमान स्थिति:
शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा है जांच निष्पक्ष होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।