Chhattisgarh शराब घोटाला: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर | छत्तीसगढ़ के 2883 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई की है।

क्या कार्रवाई हुई:

  • ED ने 9.06 करोड़ की 2 संपत्ति अटैच की है
  • अनुपम नगर स्थित बंगला और कटोरा तालाब स्थित फ्लैट पर ताला
  • 8 अक्टूबर को Provisional Attachment Order जारी, 9 अक्टूबर को PMLA कोर्ट में Supplementary Chargesheet दाखिल
  • अग्रवाल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था, अभी जेल में हैं

ED का सनसनीखेज खुलासा – कैश डिलीवरी का पूरा नेटवर्क:

ED के मुताबिक 2019-2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने Excise Dept और CSMCL को कंट्रोल करके 2883 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई की – देशी शराब सप्लाई, नकली होलोग्राम से अवैध बिक्री और FL-10A लाइसेंस से कमीशन के जरिए।

इसका बड़ा हिस्सा राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय, शंकर नगर, रायपुर) में पहुंचाया जाता था:

  • कैश हैंडल करता था लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल
  • रामगोपाल अग्रवाल के निर्देश पर राजीव भवन लाया जाता था
  • वहां अकाउंटेंट देवेंद्र दादसेना रकम लेता था
  • 860 से 880 करोड़ कैश इसी चैनल से राजीव भवन पहुंचा
  • इसमें से 72 करोड़ सीधे रामगोपाल अग्रवाल के कंट्रोल में रहा

अब तक इस केस में 1 मुख्य + 6 पूरक चार्जशीट, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और चैतन्य बघेल समेत 9 गिरफ्तारी और कुल 610.34 करोड़ की संपत्ति अटैच/जब्त हो चुकी है।

ED ने कहा है आगे की जांच जारी है – असली लाभार्थियों की पहचान बाकी है।