रायपुर।* पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम जोन अंतर्गत थाना कबीर नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
30 अक्टूबर को कार्रवाई:
थाना कबीर नगर पुलिस ने नहर रोड स्थित फोर व्हीलर वाशिंग सेंटर, रेलवे क्रॉसिंग के पास छापा मारा। कार्रवाई में हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. तरुण बजाज, पिता नरेश बजाज, उम्र 31 वर्ष, निवासी C-302, सिमरन सिटी फेस-5, टिकरापारा, रायपुर।
2. खुशी गभाने, पिता गणेश गभाने, उम्र 21 वर्ष, निवासी टीचर कॉलोनी, दुर्गा फैंसी स्टोर के पास, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
बरामद मशरूका:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जिसकी कीमत लगभग ₹9,17,000 है, बरामद की। इसके अलावा 1 Apple iPhone-11, 1 Oppo मोबाइल और नकद राशि सहित कुल ₹9,53,100 की मशरूका जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी तरुण बजाज पहले भी थाना डीडी नगर के चिट्टा मामले में जेल जा चुका है।
थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 21(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। 9852

