हैदराबाद के बाहरी इलाके चेवेल्ला में पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। चेवेल्ला पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस टीम (SOT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काम्मेटा गांव स्थित LG फार्महाउस पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छापा मारा।
क्या मिला छापे में:
- फार्महाउस में 108 छात्र शराब पीते हुए मिले, इनमें 71 लड़के और 37 लड़कियां शामिल हैं।
- ये सभी छात्र डोन्टानपल्ली, शंकरपल्ली स्थित ICFAI और IBS यूनिवर्सिटी के BBA और इंजीनियरिंग कोर्स के छात्र हैं।
- ड्रग टेस्टिंग में 4 लोग गांजा (Cannabis) पॉजिटिव पाए गए, जिसमें मुख्य आयोजक भी शामिल है।
- पुलिस ने मौके से 15 ग्राम गांजा, 7 कारें, 3 बाइक और 70 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पार्टी का पूरा प्लान:
पुलिस के मुताबिक इस पार्टी का आयोजक 24 साल का छात्र मन्नन है। उसने इंस्टाग्राम पर पार्टी का प्रचार किया था और लोकेशन को गुप्त रखा था। पैसे देने वालों को आखिरी समय में लोकेशन भेजी गई। हर छात्र से 1000 से 2000 रुपये एंट्री फीस वसूली गई थी। पार्टी के लिए शराब परोसने की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।
चेवेल्ला सर्किल इंस्पेक्टर नरेंद्र रेड्डी ने बताया कि सभी छात्रों को थाने लाया गया है, NDPS एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और गांजा सप्लाई करने वाले की तलाश जारी है।

