रामपुर, यूपी।* कचहरी रोड से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
वीडियो में वकील की वेशभूषा में एक शख्स हाथ में बेल्ट लेकर यूपी पुलिस के जवान के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है, जबकि जवान कार्बाइन संभाले खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र की है। दो अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बीच-बचाव करने के लिए एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। इसी दौरान एक अधिवक्ता आक्रामक हो गया और बेल्ट निकालकर पुलिस जवान को दौड़ाने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
ASP का बयान:
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पर संबंधित अधिवक्ता और उसके साथी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी है।
फिलहाल घटना के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

