पाकिस्तान से अब PoK खाली कराना है’, UN में जयशंकर की दहाड़
Oplus_131072
Toran Kumar reporter

न्यूयॉर्क, अमेरिका: UN जनरल असेंबली के 79वें सत्र में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर “हमने कल इसी मंच से कुछ विचित्र बातें सुनीं। मैं भारत की स्थिति को बहुत स्पष्ट कर देना चाहता हूं – पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति कभी सफल नहीं होगी और उसे दंड से बचने की कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इसके विपरीत, कार्रवाई के निश्चित रूप से परिणाम होंगे। हमारे बीच हल किया जाने वाला मुद्दा केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है और निश्चित रूप से पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के साथ लंबे समय से चले आ रहे लगाव को त्यागना है।”
