दिल्ली के नांगलोई इलाके में कॉन्स्टेबल संदीप को शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर ने कार से कुचला… हुई मौत

0
20240929_102253

नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब सप्लायर ने एक कांस्टेबल को अपनी कार से कुचल दिया है। कांस्टेबल की मौत हो गई है और शराब सप्लायर फरार है। 

क्या है पूरा मामला?

मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। यहां कांस्टेबल संदीप को शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर ने कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नांगलोई थाने में तैनात सिपाही को जानकारी मिली थी कि शराब सप्लायर की कार आ रही है, तभी उसकी कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुका नहीं और उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है। कार चालक फरार है। घटना रात करीब 3 बजे की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed