रायपुर।* राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह-सुबह पूरा शहर कोहरे में लिपटा नजर आया, दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
ठंडी लहर चलने से लोगों को सुबह-सुबह ठंड का अहसास हुआ। खेतों, पेड़ों और सड़कों पर कोहरे का असर साफ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अकवान का असर खत्म होने के बाद अब रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और बढ़ेगी।
लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय वाहन धीरे चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और बुजुर्ग व बच्चे ठंड से बचाव रखें।

