छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली हमले की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहा नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली हमले की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहा नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था.

    आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा. अधिकारी ने बताया कि जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है.