दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुपेला, खुर्सीपार थाना और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इन म्यूल खातों का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 5 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपनी पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड अन्य लोगों को दे देते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और छिपाने में किया जाता था। जांच में खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन मिले हैं।
14 अक्टूबर को की गई कार्रवाई में थाना सुपेला क्षेत्र के फेडरल बैंक और उत्कर्ष बैंक के 2 खाताधारक और खुर्सीपार क्षेत्र के इंडियन बैंक के 5 खाताधारक शामिल हैं। आरोपियों के पास से पासबुक, एटीएम, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
सुपेला – 1. शुभम चौधरी (22) सुभाष नगर, छावनी 2. गुरमीत कौर, कृपाल नगर कोहका
खुर्सीपार – 3. तरुण नायक (40) जोन-1 खुर्सीपार 4. निखिल नेताम (22) बघेरा 5. यसमीत सिंह (22) शिवाजी नगर खुर्सीपार 6. गौरव साहू (23) शंकर नगर मोहन नगर 7. नरगिस, मछली मार्केट जोन-2 खुर्सीपार
सभी के खिलाफ BNS की धारा 318(2), 318(3) व 317(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की अपील किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक या सिम किसी को न दें। दुरुपयोग पर 1930 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
कमीशन के लालच में म्यूल अकाउंट देने वाले 7 गिरफ्तार, साइबर ठगी के लाखों के लेन-देन का खुलासा

