DRI ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में 24 किलोग्राम नशीले पदार्थ ज़ब्त किए; 5 गिरफ़्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ (Operation Chakravyuh) के तहत केरल के कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में समन्वित अभियान चलाकर 24 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ज़ब्त किए हैं。इस कार्रवाई में 5 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है

    ज़ब्त किए गए ड्रग्स: मेथाक्वालोन (Methaqualone), मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) और हशीश ऑयल (Hashish oil)

    तस्करी के तरीके: इन नशीले पदार्थों की तस्करी हवाई अड्डों पर यात्रियों के सामान, कूरियर कंसाइनमेंट और आउटबाउंड एक्सपोर्ट कार्गो के जरिए की जा रही थी

    गिरफ्तारी: तस्करी नेटवर्क से जुड़े 5 प्रमुख लोगों को ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) अधिनियम, 1985’ के तहत हिरासत में लिया गया है

    DRI की प्रतिबद्धता: यह अभियान ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन को ध्यान में रखते हुए नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और नेटवर्क को तोड़ने के लिए डीआरआई की निरंतर सतर्कता का हिस्सा ह