Raipur breaking-रायपुर राजधानी में जिला कोर्ट में खूनी संघर्ष:पुलिस चौकी के सामने भाई ने भाई पर किया हमला; पेशी पर आए थे दोनों..हालत नाजुक

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान झड़प हुई है। कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने एक युवक पर हमला कर दिया । घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आपस में भाई हैं। दोनों जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया।

घटना कोर्ट परिसर और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे वहां मौजूद वकीलों, पुलिसकर्मियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है।