रायपुर।* छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दौरान शुरू हुआ एक विवाद अब पूरे प्रदेश की अस्मिता की लड़ाई बन गया है। बिहार मूल की महिला मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है।
मामला इतना बढ़ा कि विधानसभा थाने में महिला के खिलाफ IT Act के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
क्या कहा था महिला ने?
जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के दौरान रायपुर के स्थानीय नदी-तालाबों के नामकरण और रेलवे स्टेशनों में छठ गीत बजाने का छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
इसी का वीडियो बनाते हुए महिला ने कहा था:
“छत्तीसगढ़ को कौन जानता है? बिहार को तो विदेश तक जानता है। एक बिहारी सब पर भारी। लोटा लेकर आए और राज करने का सपना…”
“छत्तीसगढ़ियों के मुंह पर 6 नंबर की सैंडल मारूंगी।”
महिला ने सोशल मीडिया पर आकर स्थानीय प्रतिमानों और छत्तीसगढ़िया लोगों का अपमान किया।
फिर कैसे पलटी बाजी?
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया।
- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की महिला विंग और युवा विंग ने भारी आक्रोश जताया।
- स्थानीय छत्तीसगढ़िया इन्फ्लुएंसर, युवा, महिला-पुरुष सबने महिला के विरोध में वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
- देखते ही देखते पूरा प्रदेश इस मामले पर एकजुट हो गया और प्रादेशिक अस्मिता की लकीर खिंच गई।
छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ ने भी इस मामले पर कड़ा विरोध जताया।
दबाव बढ़ता देख विधानसभा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।
विरोध के बाद मांगी माफी:
FIR और प्रदेशव्यापी विरोध के बाद महिला ने एक और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी है।
अपनी सफाई में वह कह रही है कि वह सिर्फ उन लोगों को टारगेट कर रही थी, जिन्होंने छठ घाट का विरोध किया था।
लेकिन छत्तीसगढ़िया संगठनों का कहना है कि माफी काफी नहीं है, महिला की गिरफ्तारी होनी चाहिए और सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
क्यों है ये मामला इतना बड़ा?
ये सिर्फ एक महिला का बयान नहीं है। ये छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान पर हमला माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में रहकर, छत्तीसगढ़ का खाकर, छत्तीसगढ़ियों को ही गाली देना लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ।
अभी क्या स्थिति है?
- आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।
- पुलिस महिला की तलाश कर रही है, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
24×7 rKhulasa की अपील:*
मेरे छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों, गलत के खिलाफ बोलना सीखो। यही विरोध ही है जिसकी वजह से आज ये माफी मांगी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाइये और जो गलत है, उसका विरोध करिये।

