छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अफसरों का तबादला: बिलासपुर को मिली नई ट्रैफिक ASP, रायपुर लाइन में भी बदलाव

    रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार देर रात 30 अक्टूबर 2026 को बड़ा आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश में 33 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

    आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है।

    इस फेरबदल में रायपुर नगरीय पुलिस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। गरियाबंद में पदस्थ डीएसपी लतेश सिंह और सुकमा में पदस्थ डीएसपी सौरभ उईके को रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है। वहीं विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

    वहीं बिलासपुर यातायात में रिचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के रूप में पदस्थ किया गया है, जो पहले नारायणपुर में 16वीं वाहिनी में सेनानी थीं।

    इसके अलावा बलरामपुर, कोरबा, बेमेतरा, धमतरी, सरगुजा, बालोद, खैरागढ़ सहित कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।

    गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सभी पदस्थापना प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई हैं।