असम में बड़ा एक्शन: जोगमाया घाट पर 36 बांग्लादेशी घुसपैठिए धरे गए, चेन्नई भागने की थी तैयारी, SSP बोले- एक भी भारतीय नहीं*

    धुबरी (असम)।*असम के धुबरी जिले में पुलिस ने बड़ी घुसपैठ विरोधी कार्रवाई की है। जोगमाया फेरी घाट पर आज सुबह करीब 2:30 बजे मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई रेड में 36 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

    SSP ने क्या कहा –
    धुबरी जिले के SSP देबाशीष बोरा ने कहा, “हमने 36 लोगों की पहचान की है। हम अभी सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। हमें जो सुराग मिले हैं, उनके आधार पर ऐसा लगता है कि वे सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं। हम पूछताछ जारी रखे हुए हैं… सब कुछ तय कानूनी दायरे के हिसाब से किया जाएगा। अभी तक, उनमें कोई भारतीय नागरिक नहीं मिला है।” 3166

    कहां से आए, कहां जाना था?
    प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग नाव से ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते हाटशिंगिमारी से धुबरी के जोगमाया घाट पहुंचे थे। ये सभी बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन के चापई नवाबगंज जिले के रहने वाले हैं और धुबरी से रेल के जरिए तमिलनाडु के चेन्नई जाने की योजना में थे। cd87

    दलाल का नाम आया सामने:
    सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में ‘मिलन’ नाम के एक दलाल का नाम सामने आया है, जो इनकी आगे की यात्रा का इंतजाम कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि दलालों ने प्रति व्यक्ति 15,000 से 17,000 रुपये लेकर इन्हें नदी के रास्ते भारत में दाखिल कराया। पुलिस को 38 लोगों के एक बड़े जत्थे के नदी मार्ग से घुसने की भी सूचना मिली है।

    तीन दिन में 74 घुसपैठिये पकड़े:
    धुबरी में 36 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पिछले तीन दिनों में असम में कुल 74 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं, जो सीमावर्ती जिलों में नदी मार्गों के जरिए घुसपैठ के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।

    सभी को धुबरी पुलिस रिजर्व छावनी ले जाया गया है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य फेरी घाटों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर तलाशी तेज कर दी है।