Chhattisgarh:ये बस्तर का प्रसिद्ध बोड़ा सब्जी जिसकी अभी बाजार में शुरुवाती कीमत 2000 से 3000 रूपये प्रति किलो चल रही है।

बस्तर का ‘बोड़ा’ (Boda) छत्तीसगढ़ के जंगलों में साल के पेड़ों की जड़ों के पास प्राकृतिक रूप से उगने वाली एक अत्यधिक लोकप्रिय और महंगी जंगली सब्जी है। मानसून की पहली बारिश के बाद ( जून-जुलाई में ) मिलने वाली यह मौसमी सब्जी अपने खास स्वाद, सुगंध और उच्च पोषक तत्वों के लिए जानी जाती है। इसमें भरपूर प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं।

अपनी सीमित उपलब्धता और भारी मांग के कारण कई बार बोड़ा सब्जी की शुरुआती कीमत बाज़ार में बहुत अधिक ( 2000 से 3000 रूपये प्रति किलो तक) हो जाती है।