दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पश्चिम विहार में 24 HS फिटनेस जिम में हुई फायरिंग का मामला सुलझा लिया है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो आरोपियों अरमान और तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है।
इन दोनों पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी, जो कथित तौर पर अमेरिका में रहता है।

