रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने का आरोप लगाने वाला होटल कारोबारी और ‘द हनी बैजर न्यूज’ पोर्टल का संचालक दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन (46) गिरफ्तार हो गया है। बिलासपुर पुलिस ने फर्जी खबरें प्रकाशित कर ब्लैकमेलिंग और उगाही के मामले में उसे रायपुर से अरेस्ट किया है।
AI से एडिट कर बनाता था आपत्तिजनक खबरें
आरोप है कि दीपक टंडन अपने न्यूज पोर्टल पर AI की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें प्रकाशित करता था। फिर उन खबरों के जरिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करता था।
बिलासपुर पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीरों को AI से एडिट कर पोर्टल और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक खबरें पोस्ट कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
जांच के बाद 6 नवंबर को पुलिस ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट में दबिश देकर दीपक को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं।
पहले से कई केस दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। फिलहाल ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, डिजिटल मटीरियल के दुरुपयोग और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
क्या है DSP कल्पना वर्मा केस?
दीपक टंडन वही कारोबारी है जिसने दंतेवाड़ा में पदस्थ रही DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और गहने ऐंठने का आरोप लगाया था। वहीं DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं और वह पैसे वापस न करने के लिए ये आरोप लगा रहा है। इस मामले के बाद से ही दीपक टंडन चर्चा में था।
फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के आधार पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 798/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 एवं 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत *दीपक अंबेडकर टंडन किया गिरफ्तार

