CG NEWS:जनता कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ में हुआ फेरबदल*JCCJ ने ईश्वर उपाध्याय को बनाया अजीत जोगी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में युवा कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भिलाई निवासी श्री ईश्वर उपाध्याय को अजीत जोगी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशन में की गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री निलेश चौहान ने नियुक्ति पत्र जारी कर श्री ईश्वर उपाध्याय को नई जिम्मेदारी सौंपी। श्री ईश्वर उपाध्याय लंबे समय से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न धरना-प्रदर्शनों, जनआंदोलनों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लिया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नियुक्ति के पश्चात ईश्वर उपाध्याय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वर्गीय अजीत जोगी के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में युवा संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री ईश्वर उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त संगठन के रूप में उभरेगा।

निलेश चौहान
प्रदेश महामंत्री
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)