CG NEWS:कांकेर के कोटेला में घर में घुसा भालू, गांव में हड़कंप..video

कांकेर/नरहरपुर।* जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं जंगल से लगे गांवों में भालू का खौफ भी बना हुआ है।

कल रात भारी बारिश के बीच नरहरपुर फॉरेस्ट रेंज के कोटेला गांव में एक भालू आबादी में घुस आया। बताया जा रहा है कि भोजन की तलाश में भालू एक घर के आंगन में रखे तेल के पीपे को खोलने की कोशिश करता दिखाई दिया। घर के लोगों की नजर पड़ते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा।