CG NEWS:अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़! पुलिस ने दबोचे 2 तस्कर, 9600 बोतल बरामद

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ एंड-टू-एंड विवेचना जारी है। नकली लेबल-होलोग्राम मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रिट अंग्रेजी शराब की 200 पेटी यानी 9600 बोतल (1728 बल्क लीटर) जब्त की गई। साथ ही 2 कार और 2 मोबाइल समेत कुल 19.05 लाख की सामग्री जब्त हुई।
गिरफ्तार –

  1. महेंद्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी (27) निवासी मोहारा – 50 पेटी (2400 बोतल, 432 लीटर) कीमत 91,200, Creta कार और मोबाइल सहित 11.12 लाख जब्त।
  2. रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर (55) निवासी भिलाई – धमतरी के फार्महाउस से 150 पेटी (7200 बोतल, 1296 लीटर) कीमत 2.73 लाख, Brezza कार और मोबाइल सहित 7.93 लाख जब्त।
    पुलिस के अनुसार बाबा ठाकुर सहयोगियों के साथ शराब मंगाकर भंडारण करता था, महेंद्र वर्मा मोहारा क्षेत्र में बिक्री करता था।
    प्रकरण अपराध क्र. 537/2026 में आबकारी अधिनियम 34(2),36,49(क),59(क) और BNS धारा 111,336(3),338,340(2),238,61(2),3(5) के तहत जांच जारी है। डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।