दंतेवाड़ा।* छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों में से एक मां दंतेश्वरी मंदिर में इस बार नवरात्रि पर मोबाइल से रील बनाना और फोटो-वीडियो लेना पूरी तरह बंद रहेगा।
क्या है नया नियम?
मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई लोग गर्भगृह के पास खड़े होकर रील, सेल्फी और वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे दर्शन करने वाले भक्तों को भारी परेशानी होती है और भीड़ में अव्यवस्था फैलती है।
इसी को देखते हुए टेम्पल कमेटी और जिला प्रशासन @DantewadaDist ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मंदिर परिसर के अंदर फोटो-वीडियोग्राफी और रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
श्रद्धालुओं से अपील:
कमेटी ने कहा है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए लिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर मंदिर के सेवादार और सुरक्षा कर्मी नजर रखेंगे और मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन पर ध्यान दें, रील पर नहीं। माता के दरबार में शांति बनाए रखें।

