रायपुर।* छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की गई है। गृह विभाग ने 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर बनाए गए हैं, जबकि मयंक मिश्रा को सुकमा और आशिका जैन को जगदलपुर CSP की जिम्मेदारी दी गई है।

