CG BILASPUR NEWS: गरबा की आड़ में अश्लीलता और हथियार का शो, 9 पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन*video

बिलासपुर।* नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा की वेशभूषा को बदनाम करने वाले एक वायरल वीडियो ने पुलिस को एक्शन मोड में ला दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे उस वीडियो के 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें गरबा ड्रेस पहने युवक-युवतियां सिगरेट पीते और पिस्टल जैसी वस्तु लहराते नजर आ रहे थे।

क्या था वायरल वीडियो में?
वीडियो में कुछ युवक-युवतियां पारंपरिक गरबा परिधान में थे, लेकिन हाथ में जलती सिगरेट और एक पिस्टलनुमा खिलौना/असली जैसी वस्तु को कैमरे के सामने दिखाकर रील बना रहे थे। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने टीम गठित की। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर रातों-रात 9 लोगों को उठा लिया गया। थाने में सभी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (धर्म के आधार पर दुश्मनी फैलाना), धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 3(5) (साझा अपराध) के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस का साफ कहना है – फेमस होने के लिए धर्म और संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वैधानिक कार्रवाई जारी है और हथियार असली है या नकली, इसकी भी जांच हो रही है।